Home बीजापुर बीजापुर को 18 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

बीजापुर को 18 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

0

 

 

Ro.No - 13848/159

 

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुर में 18 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया तथा मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के 14वें चरण का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में 16.58 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 2.09 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। प्रमुख कार्यों में महाविद्यालय भवन, ट्रांजिट हॉस्टल, कृषि अधिकारी भवन, सड़क निर्माण, रैन बसेरा, दाल-भात केंद्र एवं अत्याधुनिक जांच सुविधाओं से युक्त अटल आरोग्य लैब शामिल हैं।

इस दौरान हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टे, आयुष्मान कार्ड, पोषण आहार फूड बॉक्स, जच्चा-बच्चा कार्ड तथा दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल वितरित की गई।

कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप, कलेक्टर विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.आर. पुजारी, सिविल सर्जन एवं मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. रत्ना ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here