Home Blog छत्तीसगढ़ में मानसून की सुस्ती: मध्य इलाकों में बढ़ी गर्मी

छत्तीसगढ़ में मानसून की सुस्ती: मध्य इलाकों में बढ़ी गर्मी

0

छत्तीसगढ़ में मानसून की सुस्ती: मध्य इलाकों में बढ़ी गर्मी

छत्तीसगढ़ में जून का पहला पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। जहां राजधानी रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ के इलाके भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान की चपेट में हैं, वहीं द्रोणिका (Trough) के प्रभाव से सरगुजा संभाग में मौसम मेहरबान है। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों के लिए कुछ इलाकों में अंधड़, मेघगर्जन और मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बेमेतरा में 43.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस दौरान सबसे अधिक 5 सेमी बारिश सूरजपुर जिले के ओड़गी में दर्ज की गई. इसके अलावा रामानुजनगर और प्रतापपुर में 2-2 सेमी वर्षा रिकॉर्ड हुई. जशपुर जिले के कांसाबेल में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई. वहीं बलरामपुर जिले के बलरामपुर, कोरबा जिले के पाली और करतला, बलौदा बाजार जिले के गिधौरी टुंड्रा, सूरजपुर जिले के प्रेमनगर और रायगढ़ जिले के मुकडेगा में 1-1 सेमी वर्षा दर्ज की गई.

Ro.No - 13954/39

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here