Home कांकेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगाई...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगाई जाएगी तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी

0

*वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों द्वारा 18 जून को किया जाएगा शुभारंभ*

उत्तर बस्तर कांकेर, 17 जून 2026/ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरिमामय 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा आगामी 18 से 20 जून तक केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके शुभारंभ अवसर पर 18 जून को वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहेंगे। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय कांकेर के नया बस स्टैण्ड के समीप साप्ताहिक बाजार स्थल पर निर्मित डोम में तीन दिवसीय प्रदर्शनी अवलोकनार्थ आयोजित की जाएगी। प्रथम दिवस अपरान्ह 2.30 बजे प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा।
इसके शुभारंभ अवसर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरणदेव सिंह, कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेण्डी, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी, हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत सहित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगरपालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहेंगे। उक्त छायाचित्र प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तथा प्रदेश़ में हुए विकास कार्यों और शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से आकर्षक चित्रों एवं जानकारी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।
जनसम्पर्क विभाग के तत्वावधान में आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी में किसान कल्याण, गरीब कल्याण, अधोसंरचना विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास तथा सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण जैसे विभिन्न विषयों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान खरीदी, कृषि निर्यात में वृद्धि सहित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवासों का निर्माण, सेमीकंडक्टर निर्माण, मुफ्त राशन योजना, सुपोषण अभियान आदि को भी दर्शाया जाएगा। इसके अतिरिक्त देश की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु किए गए प्रयासों, स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने, अधोसंरचना विकास, राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क का विस्तार तथा वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को प्रदर्शित जाएगा। इसके अलावा प्रदर्शनी में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, डिजिटल इंडिया अभियान, लखपति दीदी, युवा शक्ति सशक्तिकरण तथा अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण सहित विभिन्न उपलब्धियों को भी दर्शाया जाएगा। साथ ही एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here