Home Blog चिराईपानी औद्योगिक हादसे की जांच के लिए कांग्रेस ने बनाई 6 सदस्यीय...

चिराईपानी औद्योगिक हादसे की जांच के लिए कांग्रेस ने बनाई 6 सदस्यीय समिति

0

रायगढ़, 19 जून। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के चिराईपानी औद्योगिक क्षेत्र में दीवार ढहने से एक महिला मजदूर की मौत और दो अन्य मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांच समिति का गठन किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर विधायक रामकुमार यादव के संयोजकत्व में 6 सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है। समिति में विधायक बालेश्वर साहू, विधायक विद्यावती सिदार, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, प्रदेश महामंत्री आरती सिंह तथा नेता प्रतिपक्ष नगर निगम रायगढ़ सलीम नियारिया को सदस्य बनाया गया है।

Ro.No - 13848/159

जारी आदेश के अनुसार समिति प्रभावित औद्योगिक क्षेत्र का दौरा करेगी, उद्योग प्रबंधन, मृतक मजदूर के परिजनों एवं स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर घटना की वस्तुस्थिति का अध्ययन करेगी। इसके बाद समिति अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी।

कांग्रेस ने इस औद्योगिक हादसे को गंभीर मानते हुए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार पक्षों की जवाबदेही तय करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here