Home बिलासपुर मस्तूरी में विशेष पंजीकरण शिविर के द्वितीय दिवस 223 आवेदन प्राप्त, विभिन्न...

मस्तूरी में विशेष पंजीकरण शिविर के द्वितीय दिवस 223 आवेदन प्राप्त, विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने उमड़े आम नागरिक

0

 

*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
मस्तूरी।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, मस्तूरी में संचालित तीन दिवसीय विशेष पंजीकरण शिविर के द्वितीय दिवस विभिन्न विभागों द्वारा आमजन से कुल 223 आवेदन प्राप्त किए गए।
प्राप्त आवेदनों में महतारी वंदन योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, नामांतरण, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राजस्व संबंधी सेवाओं से जुड़े आवेदन शामिल रहे। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर नागरिकों को आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
शिविर का संचालन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शिवकुमार कंवर के निर्देशन एवं तहसीलदार मस्तूरी श्रीमती शिल्पा भगत के नेतृत्व में सुचारू रूप से किया जा रहा है। इस दौरान नायब तहसीलदार सुश्री शुभांगी गुप्ता एवं मुख्यालय पटवारी कविश तिवारी के साथ धीरज मिश्रा का भी उपस्थिति एवं सहभागिता रही।
प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जो हितग्राही अभी तक शिविर का लाभ नहीं ले पाए हैं, वे 20 जून 2026 को आयोजित समापन दिवस पर उपस्थित होकर शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें।

Ro.No - 13954/39

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here