Home कांकेर नीट परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए जारी किए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

नीट परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए जारी किए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

0

 

उत्तर बस्तर कांकेर, 19 जून 2026/ आगामी 21 जून को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा एवं परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे परीक्षा दिवस पर किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अपने प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) का स्पष्ट प्रिंटआउट साथ रखें तथा निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। ओएमआर शीट भरने के लिए केवल काले बॉल पॉइंट पेन का उपयोग किया जाएगा, जिसकी व्यवस्था परीक्षा केंद्र द्वारा की जाएगी।

Ro.No - 13848/159

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय फोटोयुक्त नीट यूजी 2026 प्रवेश पत्र, दो अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो, मूल एवं वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा राशन कार्ड) तथा पारदर्शी पानी की बोतल साथ लाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों के लिए मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच, इयरफोन, कैलकुलेटर, टैबलेट एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पेन-पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स, स्केल, राइटिंग पैड, आभूषण, धातु की वस्तुएं, बेल्ट, वॉलेट, बैग एवं खाद्य सामग्री परीक्षा केंद्र में ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय प्रातः 11 बजे निर्धारित किया गया है तथा परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार दोपहर 01.30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा दोपहर 02 बजे से सायं 05.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचकर सुरक्षा जांच (फ्रिस्किंग) की प्रक्रिया पूर्ण कर लें। जिला प्रशासन द्वारा नीट परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here