Home कांकेर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को, मुख्य अतिथि होंगे वाणिज्य, उद्योग एवं...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को, मुख्य अतिथि होंगे वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन

0

 

*न्यू कम्युनिटी हॉल कांकेर में प्रातः 07 बजे से होगा सामूहिक योगाभ्यास*

Ro.No - 13848/159

उत्तर बस्तर कांकेर, 19 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रातः 07 बजे से न्यू कम्युनिटी हॉल कांकेर में सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन होंगे।

विधायक कांकेर श्री आशाराम नेताम, विधायक अंतागढ़ श्री विक्रम उसेण्डी, विधायक भानुप्रतापपुर श्रीमती सावित्री मंडावी, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, जनपद पंचायत कांकेर के अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े, उपाध्यक्ष श्रीमती तारिणी ठाकुर, श्री सतीश लाटिया, श्री महेश जैन एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। जिला प्रशासन कांकेर द्वारा नागरिकांे को सामूहिक योगाभ्यास में शामिल होने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here