Home छत्तीसगढ़ मन, शरीर और आत्मा के संतुलन का संदेश: करो योग रहो निरोग...

मन, शरीर और आत्मा के संतुलन का संदेश: करो योग रहो निरोग एनटीपीसी सीपत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन

0

 

*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*

Ro.No - 13848/159

 

मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के एनटीपीसी सीपत में 21 जून 2026 को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी सीपत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, सीआईएसएफ के अधिकारियों एवं जवानों तथा विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

 

इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Ageing” के अनुरूप आयोजित योग सत्र का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षकों द्वारा किया गया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, स्ट्रेचिंग अभ्यास तथा प्राणायाम का अभ्यास कराया। सत्र के दौरान योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम में सुरोजीत सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण); अशोक सरकार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं ईंधन प्रबंधन); विकास खरे, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग); अनुराग गौतम, अपर महाप्रबंधक (मेंटेनेंस); वरिष्ठ अधिकारीगण; कर्मचारीगण; यूनियन एवं एसोसिएशन के सदस्य; श्री कपिल सुधाकर कामडी, उप कमांडेंट, सीआईएसएफ; सीआईएसएफ के अधिकारी एवं जवान; तथा श्री शलभ निगम, प्राचार्य, बाल भारती पब्लिक स्कूल एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के महत्व पर बल देते हुए बेहतर स्वास्थ्य, मानसिक शांति और समग्र कल्याण के लिए नियमित योगाभ्यास का संदेश दिया गया।

उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी सीपत में योग एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते हैं। टाउनशिप परिसर में आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से ही नियमित रूप से योग सत्र आयोजित किए जाते हैं, जिनमें अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का यह आयोजन स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति एनटीपीसी सीपत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here