Home रायगढ नहीं रहीं सहदेव बेहरा की धर्मपत्नी सरस्वती बेहरा, क्षेत्र में शोक की...

नहीं रहीं सहदेव बेहरा की धर्मपत्नी सरस्वती बेहरा, क्षेत्र में शोक की लहर

0

 

 

Ro.No - 13848/159

रायगढ़। वन विभाग धरमजयगढ़ से सेवानिवृत्त सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी सहदेव बेहरा की धर्मपत्नी श्रीमती सरस्वती बेहरा का आज रायगढ़ स्थित बालाजी मेट्रो अस्पताल में उपचार के दौरान दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है।

 

स्वर्गीय सरस्वती बेहरा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। शोकाकुल परिवार में सास श्रीमती गुलाबी बेहरा, पति सहदेव बेहरा, देवर दशरथ बेहरा एवं परिवार, हेतराम बेहरा एवं परिवार, श्रीमती अमूल्या बेहरा, पुत्र गिरधारी बेहरा एवं पुत्रवधु सुधा बेहरा, पुत्र लिभास बेहरा एवं पुत्रवधु ममता बेहरा, भतीजा बलवंत बेहरा एवं निर्मला बेहरा, भतीजियां लोकेश्वरी बेहरा एवं विनीता बेहरा, पोता देव आदित्य बेहरा, पोता लोकेश बेहरा, पोती अदिति बेहरा, पोती आराध्य बेहरा, पुत्री राजेश्वरी बेहरा एवं दामाद कमल बेहरा सहित अन्य परिजन शामिल हैं।

 

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार स्वर्गीय सरस्वती बेहरा का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम छिरवानी, विकासखंड तमनार, जिला रायगढ़ में किया जाएगा। अंतिम यात्रा दिनांक 21 जून 2026, रविवार को प्रातः 08:00 बजे निवास स्थान से छिरवानी मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

 

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

 

ॐ शांति।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here