Home Blog शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोबनी में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से संपन्न

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोबनी में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से संपन्न

0

सरसींवा – आज दिनांक 23 जून 2026, मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोबनी में प्राचार्य मुकेश कुमार नारंग के नेतृत्व में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तोषण लाल साहू, शिक्षाविद योगेश्वर प्रसाद साहू, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार साहू, ग्राम पंचायत धोबनी के युवा सरपंच राजीव लोचन साहू, सेवानिवृत्त शिक्षक जगमोहन लाल साहू, कोमल प्रसाद साहू, खीक राम साहू, एल.पी. साहू तथा विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया तथा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here