Home Blog गांजा तस्करी पर वार, 01आरोपी गिरफ्तार, ₹42,000 का माल बरामद,थाना आमाबेड़ा पुलिस...

गांजा तस्करी पर वार, 01आरोपी गिरफ्तार, ₹42,000 का माल बरामद,थाना आमाबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

0

📍 थाना –आमाबेड़ा
📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
📅 दिनांक – 23.06.2026

🔴 थाना आमाबेड़ा पुलिस का उजियारा अभियान के तहत अवैध नशे के खिलाफ एक्शन।
🔴गांजा का पौधा समेत 2.771 किलोग्राम मादक पदार्थ जप्त ।

Ro.No - 13848/159

🟩घटना का संक्षिप्त विवरण –
➡️दिनांक 22.06.2026 को थाना आमाबेड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सोडे़, मंड़लीपारा में रहने वाला टिबलूराम पटेल अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से गांजा का पौधा लगाकर रखा है साथ ही घर में गांजा बिक्री हेतु रखा हुआ है।
➡️सूचना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ श्री आशीष बंछौर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ श्री शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना आमाबेड़ा पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही की गई।
➡️पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर संदेही व्यक्ति से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम टिबलूराम पटेल पिता अंतुराम पटेल उम्र 42 वर्ष निवासी सोडे मंडलीपारा का रहने वाला बताया। उसके घर के बाड़ी की तलाशी लेने पर बाड़ी में लगे 01 नग जीवित गांजा का पौधा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 1.090 किलोग्राम पाया गया।
➡️साथ ही घर कमरे में दो पारदर्शी पालिथिन में भरी हुई वनस्पतिक मादक पदार्थ पालिथिन सहित कुल वजन 1.681 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस प्रकार कुल 2.771 किलो ग्राम गांजा आरोपी टिबलूराम पटेल से जप्त किया गया।
➡️पूछताछ में आरोपी टिबलूराम पटेल द्वारा बताया गया कि घर में गांजा का पौधा लगाकर गांजा की अवैध बिक्री करता था। मामले में आरोपी टिबलूराम पटेल के विरुद्ध धारा 20(क)(I),20(ख)(II)(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

👤 गिरफ्तार आरोपी
टिबलूराम पटेल पिता अंतुराम पटेल उम्र 42 वर्ष जाति मरार निवासी ग्राम सोडे़ थाना आमाबेड़ा जिला कांकेर

📌 बरामदगी
🔹 01 नग गांजा का पौधा – वजन 1.090 किलोग्राम
🔹 02 पॉलीथिन में रखा गांजा – 1.681 किलोग्राम
🔹 कुल गांजा – 2.771 किलोग्राम 🔹 गांजा बिक्री की रकम – 600 रूपये।
🔹 कुल अनुमानित कीमत – ₹42,600/-

👮 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
निरीक्षक विनोद कुमार साहू, उप निरीक्षक भुनेश्वर चन्द्रवंशी, सउनि गिरीशचन्द्र कुर्रे, प्रधान आरक्षक 427 महेश नेताम, आरक्षक विकास कुमार, आरक्षक मनिहार भुरकुरिया, आरक्षक अमरसिंह नेताम, महिला आरक्षक प्रतिभा यादव, क्राईम टीम से सउनि भाकेश पटेल एवं आरक्षक रामरतन निषाद, जितेन्द्र नाग, भुपेश नेताम, क़ष्णा केसरी, छेदन सोनकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📞 कांकेर पुलिस की अपील –
अपराध नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। यदि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति मादप पदार्थ गांजा या अन्य नशे की खेती करता है या अवैध रूप से विक्रय कर रहा है या ऐसी किसी अपराधिक गतिविधि में शामिल रहता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 या थाना आमाबेड़ा को दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here