Home Blog डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

0

एमसीबी,खोगापानी। भारतीय जनता पार्टी हसदेव मंडल द्वारा नगर पंचायत खोगापानी में भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं महान राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, अगरबत्ती प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (पिछड़ा वर्ग) धीरेन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को डॉ. मुखर्जी के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

Ro.No - 13848/159

वहीं भाजपा हसदेव मंडल महामंत्री भगवान दास ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान भारतीय लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उन्होंने “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” के संकल्प को साकार करने के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनके विचार और आदर्श आज भी करोड़ों देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. मुखर्जी के चित्र एवं प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (पिछड़ा वर्ग) धीरेन्द्र विश्वकर्मा, भाजपा हसदेव मंडल महामंत्री भगवान दास, जितेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता, पूर्व मंडल महामंत्री सौरभ गुप्ता,नोवेल सिंह भाजपा नेता जितेंद्र राय, गोपाल रावत, रंगलाल चौधरी, अबदुल अजीज, दलबीर सिंह, रामरतन चौधरी, राज दीवान, चंदन सिंह, शमा खान, माही सेन, पार्षद मुकेश कोल, दुर्योधन सिंह, दिलीप सेन, जितेंद्र गुप्ता, सुरेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समापन में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here