मस्तूरी। विगत मंगलबार की तरह इस मंगलबार को भगवती शीतला मंदिर चौरा पुरानी बस्ती मस्तुरी में श्री हनुमान चालीसा समिती द्वारा लगातार गौरव शाली 289 वा सप्ताह श्री सुन्दर काण्ड पाठ, श्री हनुमान चालीसा पाठ बड़े ही धूमधाम बाजे गाजे के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें बागेश्वरधाम सुन्दर काण्ड मंडल बनाने की चर्चा हुई। बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर आदरणीय श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के प्रकल्पो से जुडने के लिए 21 लोगों की सूची बना कर भेजा जा रहा है जिसकी चयन प्रक्रिया पूर्ण हो गई हैं। इस कार्यक्रम में बिलासपुर से जिला प्रभारी प्रतिमा श्रीवास्तव, युवा प्रभारी मातृशक्ति प्रमुख हिमानी सिंह, सेवा प्रभारी पूजा कर्ष, सुरक्षा प्रभारी लिली सिंह ठाकुर,हृदेश लोगानी,मस्तुरी प्रभारी बसंत गुप्ता, प्रवक्ता प्रकाश अवस्थी, मोनू यादव,सुभम , प्रभात अवस्थी कान्हा अवस्थी दिनेश,बलराम ,सुनहर,दसरथ,प्रकाश तिवारी,राम,रवि, केजा, सोनू,हेमंत,अनिल,गोवर्धन,मनोज, सुरेन्द्रत्रिपाठी, मिश्रा जी, सभी गणमान्य नागरिक ,माताएं, बच्चों ने भाग लिया कार्य क्रम के बाद सभी को फल ,मीठा नारियल गुड, चना,प्रसाद वितरण किया गया ।



