Home Blog  चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न, 1 करोड़ 23 लाख की लागत से...

 चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न, 1 करोड़ 23 लाख की लागत से बनेगी आधुनिक सड़क

0

कांकेर जिले के आज सड़क चौड़ीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह परियोजना 1 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से पूर्ण की जाएगी। वर्षों से जर्जर और संकरी सड़क के कारण क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानियों से अब जल्द ही निजात मिलने की उम्मीद जगी है। गौरतलब है कि मार्ग क्षेत्र का प्रमुख आवागमन मार्ग है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, स्कूली बच्चे, व्यापारी और राहगीर गुजरते हैं। सड़क संकरी होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती थीं, जिससे जनहानि की आशंका बनी रहती थी। खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती थी। इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से आंदोलनरत रहे हैं। जब राज्य में कांग्रेस सरकार थी, तब कांकेर के तत्कालीन के नेतृत्व में इस मांग को लेकर पदयात्रा भी निकाली गई थी। बाद में भाजपा द्वारा टिकट दिए जाने ने क्षेत्रवासियों से यह वादा किया था कि विधायक बनने के बाद इस मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य प्राथमिकता से कराया जाएगा। आज भूमिपूजन के साथ वह वादा धरातल पर उतरता नजर आया। भूमिपूजन कार्यक्रम ग्राम चनार के स्कूल मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आसाराम नेताम ने कहा कि यह सड़क केवल एक मार्ग नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास की रीढ़ है। मार्ग के संकरा होने के कारण वर्षों से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, विशेषकर स्कूली बच्चों को रोज़ाना जान जोखिम में डालकर इस सड़क से गुजरना पड़ता था। सड़क चौड़ीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच भी आसान होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। भूमिपूजन के अवसर पर ग्रामीणों ने सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर की और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्र के समग्र विकास और सुरक्षित आवागमन की कामना के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

ग्राम पंचायत कुरिष्टीकुर में नदियांपारा पहुंच मार्ग में रोड कि भूमि पूजा क्षेत्र में के जनपद पंचायत संचार व लोक निर्माण सभापति कांकेर मा.श्री अशोक कचलाम, साथ ही ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती दिलेश्वरी मण्डावी, ग्राम सभा अध्यक्ष श्री छेदू लाल मंडावी,ग्राम गाया श्री अर्जून नुरेटी जी, ग्राम पटेल श्री हरी शंकर हिडको, p w d विभाग से तेमल नाग ग्राम सचिव श्री विष्णु जैन, समस्त पंच श्री नकूल हिचामी, समस्त ग्रामीण जन के साथ गांव के विधिः विधान से गांव के लिए भूमि पूजा सम्पन्न रुप से हुआ।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here