Home Blog मस्तूरी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर मस्तूरी एसडीएम शिव कुमार कंवर...

मस्तूरी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर मस्तूरी एसडीएम शिव कुमार कंवर ने ली बैठक

0

मस्तूरी। 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को एसडीएम शिव कुमार कंवर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा मितानिनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने अभियान की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 जून से शुरू होने वाले अभियान में जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। पहले दिन बूथों पर दवा पिलाई जाएगी, इसके बाद स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगे। सभी बूथों पर कर्मचारी तैनात रहेंगे। एसडीएम शिव कुमार कंवर ने निर्देश दिए कि अभियान में कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक में एसडीएम शिव कुमार कंवर बीएमओ डा अनिल कुमार मितानिन अध्यक्ष हीरा लाल यादव के साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं मितानिनों की उपस्थिति रही।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here