Home Blog किसान परसदा में 11केवी करेंट के चपेट में आने से ग्रामीण की...

किसान परसदा में 11केवी करेंट के चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तुरी। मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम किसान परसदा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम किसान परसदा निवासी शंकर पात्रे अपने घर में टिन की छावनी लगाने का कार्य कर रहे थे। इस दौरान छावनी लगाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा लोहे का लंबा पोल अचानक घर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आते ही शंकर पात्रे गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौत हो गई।

Ro.No - 13848/159


हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल मदद का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मस्तुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण टिन की छावनी के दौरान लोहे के पोल का 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आना बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं ग्राम के ग्रामीणों ने आबादी क्षेत्र से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन को लेकर चिंता जताते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
फिलहाल मस्तुरी पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here