Home Blog स्टेशन के पास 12.405 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

स्टेशन के पास 12.405 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

0
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.25 लाख रुपये का गांजा और 4 मोबाइल जब्त

बिलासपुर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12.405 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6.25 लाख रुपये मूल्य का गांजा तथा चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति और दो महिलाएं, जिनके साथ 4-5 वर्ष का एक बच्चा भी है, ट्रॉली बैग में गांजा लेकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन से उस्लापुर स्टेशन की ओर जाने वाले हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम उस्लापुर रेलवे स्टेशन स्थित लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र के पास पहुंची।

Ro.No - 13848/159

मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति, दो महिलाओं और उनके साथ मौजूद बच्चे को रोककर ट्रॉली बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से खाकी रंग के प्लास्टिक टेप में लिपटे 11 पैकेटों में कुल 12.405 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश नायक उर्फ पप्पू (41 वर्ष), निवासी झारसुगुड़ा (ओडिशा), उनकी पत्नी नेहा सिंह (34 वर्ष) तथा अर्चना सिंह (27 वर्ष), निवासी चांपा, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की है। पूछताछ में पुलिस गांजा की आपूर्ति श्रृंखला और इसके स्रोत की भी जांच कर रही है। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here