Home Blog
0

सरसीवा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की परिचयात्मक एवं डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म विषयक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार, 27 जून को भाजपा जिला कार्यालय, सारंगढ़ में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष द्वारिका साहू, हरिनाथ खूंटे, सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू, स्वपनिन स्वर्णकार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष झाड़ूराम साहू, रितेश, प्रहलाद गिरी गोस्वामी, बरतराम साहू, जिला महामंत्री यश कुमार यादव सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए झाड़ूराम साहू ने कहा कि डिजिटल युग में संगठन को और अधिक सशक्त एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि यह इस अभियान की प्रथम बैठक है, जिसके बाद सभी मंडलों में विस्तारपूर्वक बैठक आयोजित कर डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाएगा।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 30 जून तक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से जुड़े सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर उनकी सूची प्रदेश कार्यालय को प्रेषित की जाए। इसके लिए प्रत्येक मंडल में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है। सभी प्रभारी अपने-अपने मंडलों में जाकर 30 जून से पूर्व बैठक आयोजित करेंगे तथा संगठन द्वारा सौंपे गए कार्यों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में संगठन की मजबूती, डिजिटल प्रशिक्षण, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गई। सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर संगठन के कार्यों को पूर्ण करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here