Home Blog जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग्स ने बुजुर्गों और जरूरतमंदों को वितरित किए...

जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग्स ने बुजुर्गों और जरूरतमंदों को वितरित किए फल, लिया बजरंगबली का आशीर्वाद

0

रायगढ़। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग्स द्वारा एक सराहनीय सेवा कार्य का आयोजन किया गया। संस्था की महिला सदस्यों ने गुरुवार, 25 जून 2026 को दोपहर 3:30 बजे स्थानीय आशा निकेतन वृद्धाश्रम (बालसमुद, पहाड़ मंदिर के सामने, रायगढ़) पहुंचकर वहाँ रह रहे बुजुर्गों को ताजे फलों का वितरण किया। बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाकर संस्था के सदस्यों ने सेवा का सच्चा संदेश दिया।वृद्धाश्रम में फल वितरण के पश्चात सभी सदस्य पहाड़ मंदिर पहुंचे। वहाँ भी उन्होंने उपस्थित जरूरतमंदों के बीच फल बांटे और प्रभु बजरंगबली के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इस पूरे गरिमामयी कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रोग्राम डायरेक्टर रितु नवीन अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग के के सचिव में मधु अग्रवाल सहित संस्था की अन्य सक्रिय महिला सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और सेवा कार्य में हाथ बटाया।जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग्स की अध्यक्षा प्रीति पंकज अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने के लिए सभी उपस्थित सदस्यों और सहयोगियों का सहृदय धन्यवाद किया एवं आभार व्यक्त किया।

उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने दी।

Ro.No - 13954/39

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here