रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के आदेशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ गौराहा के मार्गदर्शन में रायगढ़ विकास खंड के ग्राम पंचायत बरलिया में 10 बजे से 4 बजे तक आयुर्वेद एवं होमियोपैथी चिकित्सा शिविर में आयोजन किया गया। शिविर का शुभआरंभ बरलिया सरपंच रेवती लव कुश साव उपसरपंच फूलकुमारी राठिया एवं निर्मल महाराज एवं समस्त पंच ने भगवान धनवंतरी के छाया चित्र पर पुष्पगुछ अर्पित कर किये। सभी जन प्रतिनिधियो ने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की महत्ता के बारे मे लोगों को बताये एवं आयुर्वेद पद्धति अपनाने के लिए लोगों को अपील किये। शिविर मे डॉ कुणाल पटेल ने मंच संचालन करते हुए कहा आयुर्वेद पद्धति सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धति है जिससे कि बिना साइड इफेक्ट्स के विभिन्न बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।शिविर में ज्यादतर संधिवात, आमवात, चर्मरोग, ज्वर, कास, श्वास, प्रतिश्याय, उदररोग, दौरबल्य, अनिद्रा, उच्चरक्तचाप, मधुमेह,अर्श, स्त्रीरोग, इत्यादि के रोगी पाये गये।शिविर में 355 लोगों का आयुर्वेद पद्धति से एवं 60 लोगों का होमियोपैथी पद्धति से उपचार किया गया वही 105 लोगो का शुगर और हीमोग्लोबिन ब्लड ग्रुप रक्त परीक्षण किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में डॉ संजीव पटेल, डॉ कुणाल पटेल, डा शेख सादिक,डॉ मुकेश साहू, डॉ विकास, डॉ निकिता, डॉ मोधिया, डा गौरी, फार्मासिस्ट संतोष, हेमंत पटेल, नारायण, शैलेश, रूपेश मुकेश नायक, विवेक नायक, सनत साहू की सक्रिय भूमिका रही। आयुष विभाग ने सभी जन प्रति निधियों गण मान्य नागरिक, एवं समस्त ग्रामवासियों का आभार प्रकट किये।



