Home Blog घर से सोना निकालने का झांसा देकर 5 लाख रुपये की ठगी...

घर से सोना निकालने का झांसा देकर 5 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश

0
अंधविश्वास फैलाकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का कांकेर पुलिस ने किया खुलासा।
थाना बान्दे जिला कांकेर पुलिस की कार्यवाही।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 25.06.2026 को प्रार्थी बलराम सरकार, पिता स्वर्गीय नरेन सरकार, उम्र 53 वर्ष, निवासी पीव्ही-104 दीपनगर, थाना बान्दे, जिला कांकेर ने थाना उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई।
प्रार्थी ने बताया कि दिनांक 17.05.2026 को लगभग दोपहर 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति साधु के वेश में पांच पैर वाले नंदी बैल के साथ उसके घर भीख मांगने आया। प्रार्थी ने नंदी बैल को आलू खिलाकर 20 रुपये दान दिए। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने परिवार की बीमारी दूर करने का आशीर्वाद देने की बात कही और बताया कि उसके घर में सोना गड़ा हुआ है, जिसे निकाले बिना परिवार की बीमारी दूर नहीं होगी।
आरोपी ने सोना निकालने के लिए “स्वयं सुंदरी भस्म” नामक दवा खरीदने की सलाह दी तथा अपना मोबाइल नंबर 9325441562 दिया। बाद में आरोपी के कहने पर प्रार्थी गढ़चिरौली पहुंचा, जहां उसे कारगिल चौक, गोधनकर कॉम्प्लेक्स, चंद्रपुर रोड स्थित “मां जमुना आयुर्वेदिक दुकान” ले जाया गया। वहां दुकानदार से 52,000 रुपये देकर एक ग्राम “स्वयं सुंदरी भस्म” खरीदी गई।

Ro.No - 13848/159

दिनांक 02.06.2026 को आरोपी दो अन्य व्यक्तियों के साथ कार से प्रार्थी के घर पहुंचे। रात में पूजा-पाठ कर घर से एक छोटा कलश निकालकर उसमें सोने जैसी वस्तु दिखाकर लाल कपड़े में बांध दिया गया तथा डराया गया कि बिना अनुमति कलश खोलने पर परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाएगी।

इसके बाद आरोपियों ने “नव जीवन अमृत भस्म” नामक महंगी दवा खरीदने का दबाव बनाया। प्रार्थी ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात कही, तब आरोपियों ने दो ग्राम दवा खरीदने पर सहमति बनाई। प्रार्थी ने 4,44,000 रुपये देकर उक्त दवा खरीदी और आरोपियों के निर्देश पर उसे पूजा स्थल के गड्ढे में डाल दिया।

जब आरोपी लगातार तीन ग्राम अतिरिक्त दवा खरीदने का दबाव बनाने लगे, तब प्रार्थी को संदेह हुआ। उसने कलश खोलकर देखा तो उसमें सोने के रंग की 21 मूर्तियां थीं, जो घिसने पर पीतल की निकलीं। इस प्रकार आरोपियों एवं दुकानदार द्वारा भय दिखाकर कुल 5,00,000 रुपये की ठगी की गई।जिसके बाद प्रार्थी को ठगी का एहसास हुआ और उसने थाना बांदे में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस कार्यवाही

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर श्री राकेश कुर्रे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर श्री रवि कुजूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामचंद्र साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी एवं घेराबंदी की गई।

प्रकरण दर्ज कर थाना बांदे पुलिस एवं सायबर सेल कांकेर द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं लोकेशन के आधार पर महाराष्ट्र राज्य में दबिश दी गई। संयुक्त पुलिस टीम ने नागपुर एवं गढ़चिरौली क्षेत्र से कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 4,96,000 रुपये नगद एवं एक पिकअप वाहन बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड:-

01 भोला गवते पिता पिसाराम गवते उम्र 40 वर्ष जाति सरोली निवासी नांदीखेड़ा थाना मोहपा जिला नागपुर (महाराष्ट्र)।
02 मुकेश सोनेष्वर पिता पिसाराम सोनेष्वर उम्र 31 वर्ष जाति सरोली निवासी वार्ड नं.1, परसोडी वकील थाना मोहपा जिला नागपुर (महाराष्ट्र)।
03 शिवागिरी पिता सुरेश गिरी उम्र 28 वर्ष जाति बारड निवासी गोसाई मोहल्ला वार्ड नं. 04 नवेगांव थाना गढ़चिरौली जिला गढ़चिरौली (महाराष्ट्र)।
04 लिलाधर शिवाजी वाघमारे उर्फ निलेश पिता शिवाजी वाघमारे, उम्र – 35 वर्ष, जाति सरोदी निवासी शंकरपट मोहपा, थाना मोहपा जिला नागपुर (महाराष्ट्र)।
05 परमेष्वर एकनाथ उर्फ देवा पिता पिसाराम एकनाथ उम्र 37 वर्ष निवासी सेलू थाना कणमेष्वर जिला नागपुर (महाराष्ट्र)।
06 दिनेश सोनेष्वर पिता ईष्वर सोनेष्वर उम्र 30 वर्ष निवासी देशमुख खैरी थाना मोहपा जिला नागपुर (महाराष्ट्र)।

बरामदगी का विवरण

1)भोला गवते से 70,000 रुपये एवं पिकअप वाहन
2)मुकेश सोनेष्वर से 76,000 रुपये
3) शिवा से 50,000 रुपये
4) दिनेश से 1,00,000 रुपये
5) निलेश से 1,00,000 रुपये
6)देवा से 1,00,000 रुपये
कुल बरामदगी – 4,96,000 रुपये

पुलिस टीम

इस कार्यवाही में निरीक्षक रामचन्द्र साहू थाना प्रभारी बांदे, प्रशिक्षु उप निरीक्षक विवेक वर्मा, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार सिन्हा, प्रधान आरक्षक सूर्यदेव कुंजाम, आरक्षक यशवंत मंडावी, नरोत्तम कुलदीप तथा सायबर सेल कांकेर से निरीक्षक यशवंत श्याम, प्रधान आरक्षक नारद सिंह देवांगन, आरक्षक जितेन्द्र नाग एवं भूपेश नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अंधविश्वास, झाड़-फूंक, चमत्कार अथवा सोना निकालने जैसे झांसे में न आएं। संदिग्ध व्यक्तियों एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा अपराध संबंधी सूचना हेतु हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here