Home Blog गरिमामय समारोह में उप निरीक्षक भागवत चालकी, सहायक उप निरीक्षक प्रभु राम...

गरिमामय समारोह में उप निरीक्षक भागवत चालकी, सहायक उप निरीक्षक प्रभु राम जैन एवं सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर महावीर को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई

0
🚨 लगभग चार दशक तक पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले तीनों अधिकारियों का हुआ सम्मान।
🚨 प्रतीक चिन्ह, शाल एवं श्रीफल भेंट कर दी गई भावभीनी विदाई।
🚨 अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परिजनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ गरिमामय समारोह।

उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कांकेर में सेवानिवृत्त हो रहे तीन पुलिस अधिकारियों के सम्मान में गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल,एएसपी श्री योगेश साहू एवं एएसपी श्री दिनेश सिन्हा तथा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Ro.No - 13848/159

समारोह में उप निरीक्षक भागवत चालकी, सहायक उप निरीक्षक प्रभु राम जैन तथा सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर महावीर को पुलिस विभाग में उनके दीर्घ, उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय सेवाकाल के लिए प्रतीक चिन्ह, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

(1) उप निरीक्षक भागवत चालकी

🔹 दिनांक 09 फरवरी 1989 को जिला जगदलपुर में आरक्षक पद से अपनी सेवा प्रारंभ की।
🔹 लगभग 37 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने जिला जगदलपुर, नारायणपुर एवं कांकेर में पदस्थ रहकर उत्कृष्ट सेवाएं        प्रदान कीं।

(2) सहायक उप निरीक्षक प्रभु राम जैन

🔹 दिनांक 22 नवम्बर 1991 को आरक्षक पद पर नियुक्त होकर पुलिस सेवा प्रारंभ की।
🔹 लगभग 35 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने जिला कांकेर, विशेष शाखा तथा विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए गोपनीय     सूचनाओं के संकलन, विश्लेषण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

(3) सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर महावीर

🔹 दिनांक 26 अप्रैल 1983 को जिला जगदलपुर में आरक्षक पद से अपनी सेवाएं प्रारंभ कीं।
🔹 लगभग 43 वर्षों के लंबे सेवाकाल में उन्होंने जिला जगदलपुर, कोरबा, दंतेवाड़ा एवं कांकेर में विभिन्न दायित्वों का     सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए विभाग को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कीं।

समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तीनों सेवानिवृत्त अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं विभाग के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके सेवाकाल को प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर अधिकारियों ने तीनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनकी सेवाएं सदैव पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।

कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक (बस्तर फाइटर्स) श्री मेखलेंद्र प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सुश्री विंकेश्वरी पिंदे, उप पुलिस अधीक्षक कविता धुर्वे, रक्षित निरीक्षक श्री गोविंद वर्मा, श्री दीपक साव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं तीनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here