नव प्रवेशी बच्चों का तिलक तथा फुल माला से स्वागत हुआ
मस्तूरी।मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत वेद परसदा स्कूल में नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, फूल-माला पहनाकर विद्यालय परिवार में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अतिथि विधायक प्रतिनिधि पुत्तन दुबे, सरपंच संतोष डोंगरे कृष्ण कुमार उपाध्याय, तथा प्राचार्य श्रीमति सीमा चंदेल ने बच्चों का तिलक लगाकर फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए आशीर्वाद दिया और शिक्षा के महत्व बताया। कहा कि शिक्षित बच्चा ही सशक्त राष्ट्र की नींव है। प्राचार्य चंदेल ने कहा कि सभी बच्चे नियमित रूप से स्कूल आकर मन लगाकर पढ़ाई कर स्कूल का नाम रोशन करें तथा सभी अभिभावकों से अपील कर कहा कि अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें। इस अवसर पर स्कूल के एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। स्वागत के उपरांत विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित किया गया।



