चौकी दुधावा ग्राम मांडाभरी में अवैध शराब बिक्री पर कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।

उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में “उजियारा अभियान” के तहत चौकी दुधावा पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ग्राम मांडाभरी में अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
🚨 प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 30.06.2026 को चौकी दुधावा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मांडाभरी निवासी एक व्यक्ति अपने घर में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब एवं बीयर संग्रहित कर बिक्री कर रहा है। मुखबिर द्वारा यह भी बताया गया कि तत्काल रेड कार्यवाही किए जाने पर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा जा सकता है।
🚨 सूचना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में चौकी दुधावा पुलिस एवं साइबर टीम की संयुक्त टीम गठित कर बताए गए स्थान के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा ग्राम मांडाभरी पहुंचकर संदेही के घर के आसपास घेराबंदी की गई तथा विधिसम्मत तरीके से रेड कार्यवाही प्रारंभ की गई।
🚨 कार्यवाही के दौरान संदेही अपने घर में उपस्थित मिला। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दशलाल मंडावी पिता इतवारी राम मंडावी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम मांडाभरी होना बताया। इसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा आरोपी को मुखबिर सूचना से अवगत कराते हुए उसके घर की तलाशी ली गई।
🚨 तलाशी के दौरान घर के बरामदे में रखे दो कार्टूनों से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद की गई। जप्त शराब में सुपर जिप्सी फाइन व्हीस्की के 44 नग पौवा एवं जम्मू स्पेशल व्हीस्की का 01 नग पौवा, कुल 45 पौवा प्रत्येक 180 एमएल सीलबंद अवस्था में पाए गए। इसके अतिरिक्त एक अन्य कार्टून में किंगफिशर बीयर की 12 बोतलें, प्रत्येक 650 एमएल सीलबंद अवस्था में बरामद की गईं।पुलिस द्वारा कुल 15 लीटर 900 एमएल अंग्रेजी शराब एवं बीयर जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 7,800 रुपये आंकी गई है। साथ ही आरोपी द्वारा शराब बिक्री से प्राप्त 500 रुपये नगद रकम भी मौके से जप्त की गई।
🚨 प्रथम दृष्टया आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब का संग्रहण एवं बिक्री किया जाना पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
🚨 पुलिस टीम का विशेष योगदान
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी दुधावा निरीक्षक योगेन्द्र वर्मा, सउनि गंगाराम शोरी, प्रधान आरक्षक गुरूचंद शोरी, आरक्षक प्रमोद कोर्राम, महेन्द्र भास्कर, महेश कोरेटी, सुमन मानिकपुरी तथा साइबर टीम के सउनि भांकेश पटेल एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।
🚨 कांकेर पुलिस की अपील
उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध शराब, नशे अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दी जा सकती है।सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।



