Home Blog नवप्रवेशी छात्राओं का चंद्र प्रकाश सूर्या ने तिलक मिष्ठान तथा पुष्पाहार ...

नवप्रवेशी छात्राओं का चंद्र प्रकाश सूर्या ने तिलक मिष्ठान तथा पुष्पाहार से किया स्वागत

0

मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय सीपत में साला प्रवेश उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित कर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को नई पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया, जिससे उनके नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हो सके।

Ro.No - 13848/159

चंद्र प्रकाश सूर्या के द्वारा कक्षा दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा कुमारी सुहाना कुंभकार को 5000 का चेक प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया गया, सुहाना कुंभकार,(पिता – सनत कुंभकार), जिन्होंने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जनप्रतिनिधियों के द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया…

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या उपस्थित रहे। साथ ही जनपद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी, राज्यवर्धन कौशिक, मनोज खरे, यू.के. कौशिक (एसएमडीसी अध्यक्ष), ध्रुव शंकर शुक्ला, मंजू मिश्रा, प्राचार्य अनीता कुजूर, व्याख्याता शीला राव, गीता प्रजापति, प्रतिमा आदित्य, रात्रि सर, मरावी, शैलेश पाठक, रामकिशन सूर्यवंशी, रामकुमार यादव, वैभव तंबोली, रुद्रांश सूर्या सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाना एवं उन्हें प्रोत्साहित करना रहा। अंत में सभी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here