Home Blog “बार-बार बिजली गुल, ग्रामीण बेहाल! जनपद सदस्य रानी दीदी देवा मार्को ने...

“बार-बार बिजली गुल, ग्रामीण बेहाल! जनपद सदस्य रानी दीदी देवा मार्को ने एसडीएम से लगाई गुहार”

0

मुंगेली/ लोरमी। बरसात का मौसम शुरू होते ही जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 कोदता महत के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और जर्जर विद्युत तारों की समस्या को लेकर जनपद सदस्य रानी दीदी देवा मार्को ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी, लोरमी को लिखित आवेदन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की है।

आवेदन में बताया गया है कि क्षेत्र के कई गांवों में आए दिन घंटों तक बिजली बंद रहती है। बरसात के दौरान यह समस्या और गंभीर हो जाती है। बिजली नहीं रहने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों और आम नागरिकों का दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है।

Ro.No - 13954/39

जनपद सदस्य ने यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व में कई बार आवेदन देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। विशेष रूप से नवाडीह (लपटी), कोदता महत, बघनीभावर, कोसाबाड़ी, मोहभट्ठा, चेवाडीह तथा आसपास के गांवों में जर्जर बिजली तारों और विद्युत व्यवस्था को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है।

देवा मार्को का कहना है कि हल्की बारिश या तेज हवा चलते ही बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। कई स्थानों पर पुराने और झुके हुए तार हादसों को भी न्योता दे रहे हैं। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार विभाग केवल आश्वासन देता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती।

जनपद सदस्य रानी दीदी देवा मार्को ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था का तत्काल निरीक्षण कराया जाए, जर्जर तारों को बदला जाए और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस बार ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान करेगा, या फिर यह आवेदन भी फाइलों में दबकर रह जाएगा? क्षेत्र की जनता प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here