Home Blog ग्राम पंचायत तेंदूदरहा के रोजगार सहायक पर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

ग्राम पंचायत तेंदूदरहा के रोजगार सहायक पर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

0

सरसीवा – जिले के ग्राम पंचायत तेंदूदरहा के ग्रामीणों ने रोजगार सहायक चंद्रशेखर साहू के विरुद्ध कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उन्हें पद से हटाने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कार्यों में अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि प्रधानमंत्री आवास सर्वे का कार्य रात में किया गया तथा सर्वे अधूरा छोड़ दिया गया। साथ ही रोजगार गारंटी योजना के कार्यों में रोजगार सहायक के नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहने की शिकायत भी की गई है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराने के नाम पर कुछ हितग्राहियों से रुपये लिए गए। चैतराम , करम सिंह _ रूपेश यादव, यशवंत सिंह सिदार, सुशील कुमार, गौरी बाई, मंटोरी सिंह , धनेश्वरी एवं शिव सिंह सहित सात हितग्राहियों के नामों का उल्लेख किया गया है।
शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर रोजगार सहायक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here