Home Blog कार ड्राइविंग, मशरूम उत्पादन एवं मिस्त्री कार्य की निशुल्क ट्रेनिंग के लिए...

कार ड्राइविंग, मशरूम उत्पादन एवं मिस्त्री कार्य की निशुल्क ट्रेनिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

0

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशन में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), छिंद (सारंगढ़) द्वारा जिले के ग्रामीण युवाओं एवं इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए कार ड्राइविंग, मशरूम उत्पादन तथा मिस्त्री (मेसन) कार्य का निशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना आवेदन पत्र संस्थान में डाक के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर जमा करना होगा।
संस्थान द्वारा बताया गया है कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान रहने, खाने तथा प्रशिक्षण की संपूर्ण व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क रहेगी। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार के लिए कौशल विकास से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
इच्छुक ग्रामीण निर्धारित समय में अपना आवेदन जमा कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here