Home Blog संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा...

संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करूंगा,, उत्तरा रात्रे उत्तरा रात्रे बने जिला उपाध्यक्ष

0

मस्तूरी। कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए जोंधरा क्षेत्र के धुरी माने जाने वाले युवा नेता जौंधरा के पूर्व सरपंच तथा वर्तमान में जनपद सदस्य प्रतिनिधि उत्तरा कुमार रात्रे को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उत्तरा कुमार रात्रे जमीनी पकड़ वाले नेता माने जाते हैं और जोंधरा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रमुख चेहरे हैं। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। माना जा रहा है कि ग्रामीण इलाकों में संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी ने यह दांव खेला है।

Ro.No - 13848/159

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बिलासपुर के नव नियुक्त उपाध्यक्ष उत्तरा कुमार रात्रे ने अपनी नियुक्ति के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

एक बयान जारी करते हुए रात्रे ने कहा, “मैं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ग्रामीण महेंद्र गंगोत्री विधायक दिलीप लहरिया तथा शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। पार्टी ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।”

उत्तरा रात्रे ने आगे कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता बिलासपुर ग्रामीण में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा।जोंधरा सहित पूरे जिले में कांग्रेस को और मजबूती देने के लिए हर कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करूंगा। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के सहयोग से आम जनता तक ले जाने का भरपूर प्रयास करूंगा।

उन्होंने क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को धन्यवाद एवं आभारव्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here