मस्तूरी। बिलासपुर कलेक्टर के नवीन आदेश के तहत लखेश्वर प्रसाद किरण ने गुरुवार, 02 जुलाई 2026 को तहसील मस्तूरी के तहसीलदार के रूप में पदभार ग्रहण किया। पूर्व तहसीलदार सुश्री शिल्पा भगत के डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत होने के बाद यह पद रिक्त हुआ था, जिसे अब श्री किरण की पदस्थापना से भर दिया गया है।
श्री किरण प्रशासनिक कार्यों में अनुशासन, पारदर्शिता एवं प्रभावी कार्यप्रणाली के लिए पहचाने जाते हैं। उनके कार्यभार संभालने से राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों में तेज गति आने तथा आम नागरिकों को बेहतर सेवाएँ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Ro.No - 13954/39
पदभार ग्रहण करने के बाद तहसील कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने भी उनके कार्यकाल से जनहित के कार्यों को नई दिशा मिलने की अपेक्षा व्यक्त की है।



