Home Blog चेरपाल नाला पुल के नीचे फंसा कचरा तहसीलदार डहरिया के नेतृत्व में...

चेरपाल नाला पुल के नीचे फंसा कचरा तहसीलदार डहरिया के नेतृत्व में टीम ने हटाया, सुचारु हुआ जल प्रवाह

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – पहली बारिश के दौरान चेरपाल नाला पुल के नीचे बड़ी मात्रा में कचरा जमा हो जाने से पानी का बहाव बाधित हो गया था। इसके कारण नाले का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बन गई और लोगों के आवागमन में भारी परेशानी उत्पन्न हो रही थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आज तहसील कार्यालय गंगालूर के तहसीलदार बी. के. डहरिया, प्रभारी राजस्व निरीक्षक शंकर लाल कतलम(आर.आई.), चैनमेन मुन्ना कटटाम तथा कोटवारों में मनु हेमला, सन्तू एंड्रीक, सुकलू हेमला, सुर्रेया व अन्य का सहयोग से चेरपाल नाला में पुल के नीचे फंसे कचरे को हटाकर सफाई अभियान चलाया गया।

Ro.No - 13848/159

सफाई कार्य पूरा होने के बाद नाले में पानी का बहाव पूरी तरह से सुचारु हो गया है। जल निकासी सामान्य होने से नदी का जलस्तर भी कम हो गया है और आवागमन अब पहले की तरह सुरक्षित एवं सुगम हो गया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए समय रहते समस्या का समाधान करने पर संतोष व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here