सरसीवा – ग्राम धोबनी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, एक्स-रे सुविधा एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उनके द्वार तक पहुंचाई गईं।
शिविर के दौरान ग्रामीणों का ब्लड प्रेशर , बीपी एवं ब्लड शुगर की निःशुल्क जांच की गई। आवश्यकता अनुसार एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम, समय पर जांच एवं उचित उपचार के महत्व पर जानकारी देते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
शिविर के सफल आयोजन में जन प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम में एसटीएस आकाश कुमार सिदार, आरएचओ मुकेश नवरत्न, भूषण यादव, अश्वनी साहू, मनीष साहू, नागेश्वरी साहू, शारदा साहू, किरण साहू, सीएचओ नैना, नवीन, खगेश्वरी साहू, एक्स-रे टेक्नीशियन सचिन टंडन तथा टीबी मितान संदीप देवांगन एवं त्रिलोचन केवट ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं मितानिन ट्रेनर राम कुमारी साहू एवं ग्राम धोबनी की समस्त मितानिनों ने भी शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना, गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान करना तथा जनजागरूकता के माध्यम से स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।



