आज दिनांक 02.07.2026 को यातायात जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत श्री निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार, आकाश श्रीश्री माल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर तथा श्री योगेश साहू, अतिरिक्त पुलिस कांकेर के मार्गदर्शन में डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक व श्री दीपक साव, रक्षित निरीक्षक यातायात प्रभारी कांकेर एवं यातायात बल कांकेर के द्वारा जिले में संचालित शासकीय मेडिकल कॉलेज नन्दनमारा,कांकेर में मेडिकल छात्रों को यातायात जागरूकता सम्बंधी क्लास लिया गया बच्चों को रोड़ पर चलने के तरीके, सड़के कैसी बातें करती है साइन बोर्ड के माध्यम से, सिग्नल लाइट्स के बारे, हेलमेट उपयोग करने, सीट बेल्ट उपयोग करने, ओव्हर स्पीड नहीं चलने, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, यातायात नियम का पालन नहीं करने से कैसे सड़क दुर्घटना होती है प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो दिखाकर छात्रों को समझाया गया . साथ ही सड़क दुर्घटनाओ में घायल व्यक्ति को समय अस्पताल पहुंचने पर राहवीर योजना के अंतर्गत अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को शासन की ओर से 25000/- की राशि दिया जाना है बताया गया. इससे यह होगा की अब जब कोई दुर्घटना होंगी तो एम्बुलेंस व पुलिस का इंतजार किये बिना घायल को अस्पताल पहुंचकर जान बचायी जा सकती है. साथ ही महिला सुरक्षा, अभिव्यक्ति ऐप व साइबर क्राइम के बारे में भी छात्रों को जानकारी दी गयी, इस दौरान कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. टीकम ध्रुव, व लगभग 200 मेडिकल छात्र/ छात्राएं लाभान्वित हुए.



