Home Blog कांग्रेस परिवार ने धूमधाम से मनाया कन्हैया पटेल का जन्मदिन, पूर्व विधायक...

कांग्रेस परिवार ने धूमधाम से मनाया कन्हैया पटेल का जन्मदिन, पूर्व विधायक प्रकाश नायक सहित नेताओं ने दी शुभकामनाएं

0
कांग्रेस नेताओं ने धूमधाम से मनाया कन्हैया पटेल का जन्मदिन, केक काटकर दी शुभकामनाएं
पूर्व विधायक प्रकाश नायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति, सामाजिक और राजनीतिक योगदान की सराहना

रायगढ़। 18गढ़ फूल माली समाज के छत्तीसगढ़ प्रांत के भूतपूर्व सहयोग सभापति एवं वर्तमान पिछड़ा वर्ग आयोग (कांग्रेस (आई)) रायगढ़ के जिलाध्यक्ष कन्हैया पटेल का जन्मदिन कांग्रेस परिवार रायगढ़ द्वारा हर्षोल्लास और आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कन्हैया पटेल के सामाजिक, संगठनात्मक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने समाज और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई है तथा पिछड़े वर्गों की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य किया है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रकाश नायक, जिला अध्यक्ष शाखा यादव, सलीम निहारिया, संतोष राय, हरे राम तिवारी, रोहित महंत, विकास शर्मा, नरेश जायसवाल,
मदन पटेल , अधिवक्ता जयमालाकार, मिलन मिश्रा, सोनू पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
जन्मदिन समारोह के दौरान सभी ने कन्हैया लाल पटेल को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में आत्मीयता, उत्साह और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। कांग्रेस परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा की कामना करते हुए जन्मदिन को यादगार बनाया।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here