Home Blog करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच...

करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

0

मस्तुरी। मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम खुडुभाठा में करंट लगने से एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला खेत से लगे बाडी में काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि खेत के पास लगे बिजली पोल के सपोर्टिंग तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। जैसे ही महिला का संपर्क उस तार से हुआ, वह उसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई।

Ro.No - 13848/159

स्थानीय लोगों ने तत्काल महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका की पहचान ग्राम खुडुभाठा निवासी सुलोचन बाई पटेल के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था की लापरवाही पर चिंता जताई है।

सूचना मिलते ही मस्तुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, यह भी पता लगाया जा रहा है कि बिजली पोल के सपोर्टिंग तार में करंट कैसे आया और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं हुई।

किरण दूत आमजन से अपील करता है कि बारिश के मौसम में बिजली के खंभों, तारों और विद्युत उपकरणों के आसपास विशेष सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत बिजली विभाग को सूचना दें और सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here