सरसीवा – सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़ में गुरुवार रात हुई झमाझम बारिश से खेतों में पानी भर गया। लगातार हुई वर्षा के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई। इन दिनों किसान धान की बुवाई से फुरसत हुऐ थे ।
अचानक हुई तेज बारिश से खेतों में पानी भर गया, जिससे किसानों को धान की बुवाई एवं अंकुरण को लेकर चिंता सताने लगी। किसानों का कहना है कि यदि खेतों में लंबे समय तक पानी भरा रहा तो धान के अंकुरण और प्रारंभिक वृद्धि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
शुक्रवार शाम को मौसम साफ होने के बाद किसानों ने कुछ राहत की सांस ली और दोबारा खेतों की व्यवस्था सुधारने में जुट गए। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में भी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिससे किसान सतर्क रहते हुए खेती-किसानी के कार्यों में लगे हुए हैं।
बारिश ने जहां गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं दूसरी ओर खेती-किसानी में लगे किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है।



