Home Blog
0
सूत्र एक वर्ग खुश तो दूसरा वर्ग नाराज

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए PMGSY परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक-1, बीजापुर के प्रभारी कार्यपालन अभियंता नवीन टोंडे का तबादला धरमजयगढ़ कर दिया है।

Ro.No - 13848/159

बीजापुर में नवीन टोंडे का कार्यकाल कई मायनों में चर्चा का विषय रहा। वर्षों से अटके सड़क निर्माण कार्यों को गति देने, बंद पड़ी परियोजनाओं को शुरू कराने और कई सड़कों को पूरा कराने के कारण उन्हें लेकर सकारात्मक चर्चा भी होती रही। दूसरी ओर, कुछ ठेकेदारों और अन्य पक्षों की ओर से कार्यप्रणाली को लेकर समय-समय पर आरोप और असंतोष भी सामने आता रहा।

तबादले के आदेश के बाद जिले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कोई इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बता रहा है, तो कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि जिन परियोजनाओं में तेजी आई थी, उनके बीच नेतृत्व बदलने की क्या वजह रही।
फिलहाल शासन के आदेश में तबादले का कारण प्रशासनिक व्यवस्था बताया गया है। इसके अलावा किसी अन्य कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अब जिम्मेदारी रूपेन्द्र कुमार भुआर्य संभालेंगे। सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि बीजापुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधूरे और प्रस्तावित कार्य आगे किस रफ्तार से बढ़ते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here