पीसीसी ने बालोद के विधायक संगीता सिन्हा के नेतृत्व में 08 सदस्यीय जाँच दल का किया गठन
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बीजापुर जिले के गंगालूर आवासीय बालिका हाई स्कूल पोटाकेबिन कक्षा बारहवीं में अध्य्यनरत छात्रा के गर्भवती होने व नवजात बच्चे को जन्म देने की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बालोद विधायक संगीता सिन्हा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है । जिसमें 1. बालोद विधायक संगीता सिन्हा संयोजक, 2. विधायक सिहावा अंबिका मरकाम सदस्य 3. विधायक भानुप्रतापपुर सावित्री मण्डावी सदस्य 04.अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर, सुभद्रा सलाम सदस्य, 05 अध्यक्ष जिला पंचायत नारायणपुर श्यामबति नेताम सदस्य, 06 अध्यक्ष जिला पंचायत दंतेवाड़ा तुलिका कर्मा सदस्य, 07 सदस्य जिला पंचायत बीजापुर नीना रावतिया उद्दे, 08 अध्यक्ष जनपद पंचायत बीजापुर बोधि ताती सदस्य आदि शामिल है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांच समिति के सदस्यों से आग्रह किया है कि, वे अविलंब प्रभावित गांव / छात्रवास का दौरा कर पीड़ित परिवार सहित स्थानीय ग्रामवासियों/छात्रवास के अधिकारियों से भेंट / चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करेंगे। जाँच दल के संयोजक संगीता सिन्हा ने कहा है कि 15 मार्च 2024 को आठ सदस्यीय जाँच दल गंगालूर जाएगी और घटना की जाँच कर समग्र जाँच प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करेगी।
पूरे मामले की जांच जारी
जिला शिक्षा अधिकारी बी आर बघेल भी शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के साथ गंगालूर पोटाकेबिन पहुंचे है। उन्होंने बताया की इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई है इसकी जांच करने के बाद ही आगे कुछ कहने की बात कही है।
जिला शिक्षा अधिकारी बी आर बघेल
कलेक्टर की कार्रवाई
घटना के बाद कलेक्टर ने किया अधिक्षिका को निलंबित
वहीं इस बड़ी लापरवाही के बाद कलेक्टर अनुराग पाण्डेय द्वारा कर्तव्य पर लापरवाही बरतने वाले अधीक्षिका अंशु मिंज व्याख्याता एलबी शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय गंगालूर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन की अवधि में उक्त अधीक्षिका को विकासखण्ड मुख्यालय भैरमगढ़ निर्धारित करते हुए नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दी जाएगी।
मामला ये है
गांव के युवक से प्रेम संबंध, शादी करने वाले थे परिजन इस मामले छात्रावास प्रबंधन ने कहा था कि, छात्रा का गांव के ही एक लड़के के साथ पिछले 3 सालों से प्रेम संबंध चल रहा है। यह बात छात्रा और उक्त युवक दोनो के घरवालों को भी पता है। वे दोनो का विवाह भी इस साल करने वाले थे।



