Home Blog मॉडिफाइड साइलेंसर वाले तीन बुलेट चालकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹15...

मॉडिफाइड साइलेंसर वाले तीन बुलेट चालकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹15 हजार का जुर्माना

0

मनेंद्रगढ़ । ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज में वाहन चलाने वाले तीन बुलेट चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों पर मोटरयान अधिनियम की धारा 182A(4) के तहत कुल 15,000 का जुर्माना लगाया तथा मौके पर ही मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाकर जप्त कर लिए।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (आईपीएस) एवं पुलिस अधीक्षक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

Ro.No - 13848/159

वाहन जांच के दौरान नगर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर तीन बुलेट मोटरसाइकिल चालक मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर अत्यधिक तेज एवं पटाखे जैसी आवाज निकालते हुए वाहन चलाते पाए गए। पुलिस ने प्रत्येक चालक पर 5,000 के हिसाब से कुल 15,000 का चालान किया तथा वाहनों में लगे अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर अधिकृत मैकेनिक की सहायता से निकलवाकर जप्त किए। साथ ही वाहन चालकों को मानक (ओरिजिनल) साइलेंसर लगाने की हिदायत दी गई।

कार्रवाई के दौरान लोकनाथ साहू (वाहन क्रमांक CG 11 BQ 2027), सुमित पहुंचेल (वाहन क्रमांक MP 65 ZC 5601) एवं विकास सिंह (वाहन क्रमांक JH 09 AS 1997) के विरुद्ध कार्रवाई की गई। तीनों मॉडिफाइड साइलेंसर जप्त कर लिए गए।

इसी अभियान के दौरान पुलिस ने नो पार्किंग में खड़े तथा बिना नंबर प्लेट वाले 15 दोपहिया वाहनों के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई की।

मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने एवं आमजन की शांति भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहनों में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें। ऐसे मामलों में भारी आर्थिक दंड के साथ छह माह तक के कारावास का भी प्रावधान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here