Home Blog राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं अवैध अतिक्रमण की रोकथाम हेतु...

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं अवैध अतिक्रमण की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति गठित

0

उत्तर बस्तर कांकेर, राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और अवैध अतिक्रमणों जैसी गंभीर समस्याओं की रोकथाम के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति का गठन किया गया है।
जारी आदेशानुसार मॉनिटरिंग समिति के अध्यक्ष कलेक्टर कांकेर होंगे। समिति में पुलिस अधीक्षक कांकेर, वनमंडलाधिकारी (सामान्य) कांकेर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, परियोजन निदेशक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजन कार्यान्वयन ईकाई अभनपुर मोनफोर्ड स्कूल भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण रायपुर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर, चारामा, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग कांकेर सदस्य तथा कार्यपालन अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग कोण्डागांव को सदस्य सचिव बनाया गया है। इसी प्रकार कार्यपालन अभियंता (संचा/संधा) छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड कांकेर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर, जिला परिवहन अधिकारी कांकेर तथा तहसीलदार कांकेर एवं चारामा समिति के सदस्य होंगे। उक्त समिति की बैठक प्रतिमाह के प्रथम समय-सीमा की समीक्षा बैठक के उपरांत आयोजित किया जाएगा।
गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और अवैध अतिक्रमणों को लेकर स्वतः संज्ञान में लिया गया है तथा न्यायालय द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग पर रोक, निरीक्षण एवं शिकायत व्यवस्था, अतिक्रमण हटाना, लाइसेंस एवं एनओसी, जिला हाईवे सुरक्षा टास्क फोर्स, निगरानी एवं गश्त, आपातकालीन सहायता, ट्रक पार्किंग एवं विश्राम स्थल, ब्लैक स्पॉट की पहचान के साथ अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here