कांकेर । विकासखंड कांकेर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लट्टीपारा, संकुल-कंकालीनपारा में मंगलवार को श्रीमती जानबाई नेताम, सेवानिवृत्त प्रधानपाठक, प्राथमिक शाला लट्टीपारा का भावभीना सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
श्रीमती जानबाई नेताम ने 04 जनवरी 1984 को शिक्षक के रूप में सेवा आरंभ की एवं 29 जुलाई 1984 से लगातार प्राथमिक शाला लट्टीपारा में पदस्थ रहीं। 30 जून 2025 को 41 वर्ष 5 माह 26 दिन की लंबी, निष्ठापूर्ण सेवा के बाद वे सेवानिवृत्त हुईं। उल्लेखनीय है कि 1976 में स्थापित प्राथमिक शाला लट्टीपारा को उन्होंने चार दशक से अधिक समय तक अपनी सेवाएं दीं।
दोहरा उत्सव रहा आयोजन का मुख्य आकर्षण:
सम्मान समारोह के साथ ही दो महत्वपूर्ण अवसर मनाए गए। पहला, श्रीमती जानबाई नेताम जी का जन्मदिन और दूसरा, प्राथमिक शाला लट्टीपारा की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होना। इस अवसर पर शिक्षक स्टाफ द्वारा सभी बच्चों के लिए न्योता भोजन का आयोजन किया गया, जिसमें चावल, दाल एवं मटर पनीर की सब्जी प्रेमपूर्वक परोसी गई।
ये रहे उपस्थित:
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वयं श्रीमती जानबाई नेताम उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि श्रीमती गिरिजा लोन्हारे, सेवानिवृत्त उच्च श्रेणी शिक्षक मा.शा. लट्टीपारा रहीं। अध्यक्षता प्रधानपाठक मा.शा. श्रीमती सरस्वती मंडावी ने की। विशेष उपस्थिति में श्रीमती मानबती चक्रधारी, श्रीमती मधुमती साहू SMC सदस्य एवं पालकगण शामिल रहे।
आयोजन में प्रधानपाठक प्रा.शा. श्रीमती द्रोपती सिन्हा, संकुल समन्वयक श्री कमलेश साहू, शिक्षक श्री उमेश कुमार डहरिया, श्री लाकेश साहू, श्री विजय कुमार मरकाम, श्री शब्बीर खान सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
शाला परिवार द्वारा श्रीमती जानबाई नेताम को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।



