Home Blog सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर की प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई...

सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर की प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई को नोडल अधिकारी नियुक्त, परीक्षा में 1,908 परीक्षार्थी होंगे शामिल

0

उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर की प्रारंभिक परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उक्त परीक्षा में लगभग 1,908 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक शिक्षा श्री दुर्गेश शोरी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा के लिए शहर के शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर, शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज भीरावाही अलबेलापारा कांकेर, शासकीय पीएमश्री नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर, शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल लट्टीपारा, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) उदय नगर, नरहरदेव हाई स्कूल के पीछे और शासकीय महिला आईटीआई कांकेर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here