Home Blog नाबालिक बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले 01 आरोपी व...

नाबालिक बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले 01 आरोपी व सहयोगी को थाना अन्तागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0
🔷 चंद घंटे में अपहृत पीड़िता को बरामद करने में अंतागढ़ पुलिस को मिली सफलता
🔷 पुलिस ने अपहरणकर्ता और सहयोगी को किया गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण :-

घटना दिनाँक को पीड़िता अपने स्कूल आई थी कि आरोपी विनय नुरेटी अपने साथी मंजीत उसेंडी के साथ पीड़िता के स्कूल के पास से अपने साथ बोलेरो वाहन में ले गया , पीड़िता के मां की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

थाना अन्तागढ़ क्षेत्र की पीड़िता को आरोपी विनय नुरेटी द्वारा पिछले कई महीनों से अपने प्रेम जाल मे फंसा कर जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध किया जाता रहा उसी क्रम में आरोपी एवं सहयोगी ने घटना को अंजाम दिया।

Ro.No - 13848/159

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, एवं वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अंतागढ़ के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की गई।

तकनीकी विश्लेषण की सहायता से आरोपियों का पता कर पीड़िता को बरामद किया गया व आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर थाना अंतागढ़ में अपराध क्रमांक 45/2026 धारा137(2),49, 64,(2)(M ),65(1)3(5) बीएनएस एवं 4, 6,17,18 पॉक्सो एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।

बरामद सामग्री- घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन सी जी 19 बी आर 9838

गिरफ्तार आरोपी का विवरण –

1. विनय नूरेटी पिता चैनू राम नूरेटी उम्र 21 वर्ष ग्राम घुमासीमुंडा थाना अंतागढ़ जिला कांकेर (छ.ग.)
2. मंजीत उसेंडी पिता श्याम लाल उसेंडी उम्र 29वर्ष निवासी लाटापारा अंतागढ़ थाना अंतागढ़ जिला कांकेर (छ. ग.)

पुलिस टीम का विवरण :-

निरीक्षक प्रहलाद यादव, उप निरीक्षक आलोक सुबोध, हेमलता परिहार पीएसआई लता सिंह, नकुल पैकरा, स उ नि कन्हैया मरकाम, आर रोशन नेताम, महिला आर चाँदनी उसेंडी

📢 कांकेर पुलिस की अपील :-

अपराध नियंत्रण पुलिस एवं आमजन की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने हेतु हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here