उत्तर बस्तर कांकेर, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से दिव्यांगजन लाभान्वित हो रहे हैं। समाज कल्याण विभाग की टीम द्वारा अष्टावक्र वेलफेयर सोसाइटी दिव्यांग आवासीय केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संस्था में निवासरत दिव्यांग बच्चों की स्वास्थ्य एवं दैनिक दिनचर्या, मेडिकल प्रमाण-पत्र तथा यूडीआईडी कार्ड की स्थिति की जानकारी ली गई। संस्था में उपस्थित स्टाफ द्वारा सहायक उपकरणों की आवश्यकता बताई गई, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा जरूरतमंद दिव्यांग छात्र-छात्राओं को ग्राम सरपंच के हाथों सहायक उपकरण छड़ी, व्हीलचेयर एवं वॉकर वितरण किया गया।



