Home Blog निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की मांग तेज, विधायक विक्रम मंडावी से मिले...

निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की मांग तेज, विधायक विक्रम मंडावी से मिले परिजन

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – नक्सल संबंधी मामलों में जेलों में बंद कथित निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों के परिजनों ने गुरुवार को विधायक से मुलाकात कर उनकी रिहाई की मांग उठाई।
परिजनों ने बताया कि कई ग्रामीण वर्षों से नक्सल मामलों में जेलों में बंद हैं। उनका कहना है कि जिन लोगों का किसी नक्सली गतिविधि से संबंध नहीं है, उनके मामलों की निष्पक्ष समीक्षा कर उन्हें न्याय दिलाया जाना चाहिए। इस संबंध में 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया गया है, जो मुख्यमंत्री, गृह मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर अपनी मांग रखेगा।

Ro.No - 13848/159

विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि आदिवासी समाज का बड़ा वर्ग कानूनी प्रक्रियाओं और न्यायिक व्यवस्था की पर्याप्त जानकारी नहीं रखता, जिससे कई परिवार वर्षों तक आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति निर्दोष है तो उसके प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर उसे न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने इस विषय पर मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री से चर्चा करने का आश्वासन दिया।
बैठक के बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर बीजापुर को ज्ञापन सौंपकर नक्सल मामलों में जेलों में बंद कथित निर्दोष आदिवासियों के प्रकरणों की समीक्षा कर उचित कार्रवाई की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here