मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान को समर्पित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत उत्साहपूर्वक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी मां के सम्मान में पौधे लगाए।
कार्यक्रम के दौरान द्वारिका रेखा टंडन ने कहा कि मां हमें जीवन देती है और पेड़ भी जीवन का आधार हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के नाम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी रक्षा बच्चों की तरह करना चाहिए और संकल्प भी लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है।
प्रतिभागियों ने फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखरेख करने की अपील भी की गई।
अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मां के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रेरणादायक संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने इसे जनभागीदारी का प्रभावी अभियान बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन करना चाहिए। इस दौरान द्वारिका रेखा टंडन ने पीपल बरगद नीम,आम,जामुन, अमरूद, सागौन सहित अन्य फलदार एवं छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व सरपंच द्वारिका टंडन रेखा टंडन सचिव मोहित बर्मन,उप सरपंच उमाशंकर पटेल, सरोज पैकरा, लीला जांगड़े,लखेश्वर केवट, रोजगार सहायक चंद्रकला केवट अश्विनी टंडन, डॉक्टर पैकरा, छत्रपाल पैकरा, गोलू केवट, गोलू मधुकर मोहित यादव तथा अन्य लोगों ने वृक्षारोपण में अपना विशेष योगदान दिया।



