मस्तूरी। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में प्रदेश महासचिव पद के लिए देवेंद्र कृष्णन ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। संगठन के भीतर उनकी सक्रिय भूमिका, लंबे समय से जमीनी स्तर पर किए गए कार्य और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें एक प्रभावशाली दावेदार माना जा रहा है। जिससे उनकी स्थिति मजबूत बनती जा रहीं है।
महासचिव पद के दावेदार देवेंद्र कृष्णन का कहना है कि उनका उद्देश्य युवा कांग्रेस को और अधिक मजबूत, सक्रिय और जनहित के मुद्दों पर मुखर बनाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि उन्हें प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिलती है तो वे युवाओं को संगठन से जोड़ने, उनकी आवाज़ को सरकार और पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
प्रदेशभर के कई युवा कार्यकर्ताओं ने भी उनके समर्थन में अपनी बात रखी है। समर्थकों का कहना है कि देवेंद्र कृष्णन ने हर परिस्थिति में संगठन के लिए काम किया है और उनकी कार्यशैली उन्हें अन्य दावेदारों से अलग पहचान दिलाती है।
अब सभी की निगाहें युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के नतीजों पर टिकी हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि देवेंद्र कृष्णन की सक्रियता, अनुभव और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत जनाधार उन्हें प्रदेश महासचिव पद की दौड़ में एक मजबूत दावेदार बनाता है।
देवेंद्र कृष्णन ने कहा कि आप सभी युवा कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के पदाधिकारी गण मुझ पर भरोसा कर आशीर्वाद रूपी समर्थन देने की महान कृपा करें मैं आपके हर सुख दुख में हमेशा साथ रहूंगा।



