Home Blog मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा: 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की...

मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा: 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ।

0
🔷  कांकेर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार         किया।चोरी की गई होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AM 5697 बरामद।
🔷  पुराना बस स्टैंड स्थित ताज होटल के सामने से चोरी की गई थी मोटरसाइकिल।आरोपी को गिरफ्तार         कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण :-

पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री मोहम्मद मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण का त्वरित खुलासा किया।

दिनांक 09 जुलाई 2026 को प्रार्थी मो. आशिफ निवासी राजापारा, कांकेर ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने मित्र के साथ अपनी होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AM 5697 से पुराना बस स्टैंड स्थित ताज होटल भोजन करने गया था। होटल के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर अंदर चला गया। भोजन कर वापस आने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी वाहन नहीं मिलने पर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

Ro.No - 13848/159

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 233/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर तलाश करते हुए शासकीय शराब दुकान पंडरीपानी के पास से आरोपी महेश दुग्गा को चोरी की मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल जप्त की गई तथा न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

महेश दुग्गा
पिता – सियाराम दुग्गा
उम्र – 38 वर्ष
निवासी – ग्राम किरगापरी, पीढ़ापाल, थाना कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।

जप्त संपत्ति

होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AM 5697

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका :-

इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, सउनि सोमेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक संत ओटी, आरक्षक रोशन राठौर, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, रामप्रसाद साहू एवं थाना सिटी कोतवाली की पेट्रोलिंग टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📢 कांकेर पुलिस की अपील:-

कांकेर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहन हमेशा सुरक्षित स्थान पर पार्क करें, लॉक का उपयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल कांकेर पुलिस हेल्पलाइन : 94791-55125 पुलिस को दें।
आपकी सतर्कता अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here