52 पत्ती ताश, 3,900 नगद एवं जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त।
जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर कांकेर पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई जारी।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कांकेर श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सुभाष वार्ड स्थित चिकन मार्केट के पास कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश के माध्यम से रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशन में प्रधान आरक्षक गीतेश्वर कुलदीप के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी गई।पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि 04 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹3,900 नगद, 52 पत्ती ताश एवं पुराना अखबार बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. सरजू यादव, पिता रामप्रसाद, उम्र 40 वर्ष, निवासी सुभाष वार्ड, कांकेर।
2. विनोद कुमार साहू, पिता स्व. मन्नूराम, उम्र 35 वर्ष, निवासी अन्नपूर्णापारा, कांकेर।
3. रवि सारथी, पिता मदन सारथी, उम्र 25 वर्ष, निवासी एम.जी. वार्ड, कांकेर।
4. शिवा सारथी, पिता समारूराम, उम्र 41 वर्ष, निवासी संजयनगर, कांकेर।
जप्त सामग्री
• आरोपियों के कब्जे से कुल नगद राशि – 1,900
• जुआ फड़ से नगद राशि – 2,000
• 52 पत्ती ताश
• पुराना अखबार
कुल जब्ती: 3,900 नगद एवं जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री।
आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 235/2026 अंतर्गत धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, प्रधान आरक्षक गीतेश्वर कुलदीप, आरक्षक रामप्रसाद साहू, ईश्वर साहू, रामूराम जुर्री, रूद्र जुर्री, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह श्याम, आरक्षक ज्ञानसचिन शोरी, सिंह ठाकुर एवं प्रणय यादव।
📢 कांकेर पुलिस की अपील
अपराधों की रोकथाम पुलिस एवं आम नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है। यदि आपके आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध, अवैध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी हो तो तत्काल कांकेर पुलिस अपराध हेल्पलाइन – 94791-55125 पर सूचना दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।



