भानुप्रतापपुर पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में देशी महुआ एवं अंग्रेजी शराब का किया गया नष्टीकरण।
1,629.805 बल्क लीटर देशी महुआ एवं 1,559.130 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब सहित कुल 3,188.935 बल्क लीटर अवैध शराब नष्ट।
अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध कांकेर पुलिस का अभियान लगातार जारी।
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर श्री

आकाश श्री श्रीमाल के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भानुप्रतापपुर श्री शेरबहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर श्री रामेश्वर देशमुख एवं आबकारी निरीक्षक सुश्री रेणु मरकाम की उपस्थिति में आबकारी अधिनियम के 505 प्रकरणों में जब्त 3,188.935 बल्क लीटर अवैध शराब का विधिवत नष्टीकरण किया गया।
नष्टीकरण के दौरान 1,629.805 बल्क लीटर देशी महुआ शराब तथा 1,559.130 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब, कुल 3,188.935 बल्क लीटर अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया।
कांकेर पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। भविष्य में भी ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
📢 कांकेर पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण अथवा बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल अपने निकटतम थाना, चौकी, डायल 112 अथवा पुलिस अपराध सूचना हेल्पलाइन 9479155125 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।



